PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हराया 

पंजाब के लिए सिकंदर रजा ने दिखाया हरफनमौला खेल

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 का 21वां मैच आज 15 अप्रैल, शनिवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया है। बता दें कि रोमांचक मैच में पंजाब ने लखनऊ पर दो विकेट से जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि लखनऊ से मिले 160 रनों के जबाव में पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी, लेकिन पंजाब ने शाहरुख खान के 10 गेंदों में 23 रनों की बदौलत, तीन गेंद शेष रहते हुए मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पंजाब ने आईपीएल के जारी सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है।

एलएसजी बनाम पीबीकेएस मैच का हाल:

बता दें कि मैच में पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने फाॅर्म में लौटते हुए आज कप्तानी पारी खेली और 74 रन बनाए।

तो वहीं कायल मेयर्स ने 29, क्रुणाल पांड्या 18 और मार्कस स्टोइनिस ने 15 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ आपको पंजाब की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सैम करन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो कगिसो रबाडा को 2 और अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार व सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद लखनऊ से मिले 160 के लक्ष्य को पंजाब ने 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर, रोमांचक तरीके से दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। बता दें कि पंजाब के लिए सिकंदर रजा ने हरफनमौला खेल दिखाते हुए 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, तो मैथ्यू शाॅर्ट ने 34 रनों का योगदान दिया। लेकिन अंत में शाहरुख खान ने 10 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से बनाए गए 23 रनों की बदौलत पंजाब ने मैच में जीत दर्ज की।

देंखे पंजाब की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/DeveshChahar17/status/1647302775150182401?s=20

close whatsapp