आईपीएल 2023: DC के खिलाफ RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली ने की जमकर पार्टी!
विराट कोहली इस समय जारी आईपीएल 2023 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
अद्यतन - Apr 16, 2023 10:13 am

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रनों से मात दी। यह जारी आईपीएल 2023 में आरसीबी की दूसरी जीत थी, जिसके साथ वे अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली ने इस RCB vs DC मैच में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली और मेजबान बैंगलोर टीम को दिल्ली के खिलाफ 23 रनों की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें, यह विराट का जारी आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा अर्धशतक था, और इस समय पूर्व कप्तान चार मैचों में 214 रनों के साथ इस सीजन में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट-अनुष्का ने एक-साथ मनाया RCB की जीत का जश्न
इस बीच, विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ RCB की जीत का जश्न पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मनाया, और यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनके सेलिब्रेशन की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने स्पेशल ड्रिंक्स के साथ RCB की जीत का जश्न मनाया, और यह एक गिलास स्पार्कलिंग पानी से ज्यादा कुछ नहीं था, क्योंकि यह कपल फिटनेस को लेकर बेहद सजग है, और फैंस को फिटनेस गोल देने के लिए जाना जाता है।
अनुष्का ने विराट के साथ मनाए जश्न की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जहां दोनों तनावमुक्त और खुश नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि विराट कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा: ‘मैच के बाद सेश स्पार्कलिंग वाटर ड्रिंक्स का मजा लेते हुए…. हमने जमकर पार्टी की, जो हम बहुत ही कम करते हैं।’
यहां देखिए अनुष्का शर्मा की इंस्टा स्टोरी
![]()