RCB vs CSK Match Prediction- Who will win todays's आईपीएल match between बैंगलोर बनाम चेन्नई

आईपीएल 2023: Match-24, RCB vs CSK, Match Prediction- Who will win today’s IPL match between बैंगलोर और चेन्नई?

आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

RCB vs CSK Match Prediction
RCB vs CSK (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 17 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रनों से जीत दर्ज की थी।

दिल्ली के खिलाफ टीम शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी करते हुए नजर आई थी। वहीं पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त काफी ज्यादा मुसीबतों से घिरी हुई है।

क्योंकि दीपक चाहर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी चोटिल हैं। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद लंगड़ाते हुए नजर आए थे। हालांकि दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

दिन और समय- 17 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे

जगह- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(RCB vs CSK) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा करते हुए नजर आ सकती है। CSK और RCB के बीच आगामी मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला रहने वाला है। यहां टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आ सकते हैं।

(RCB vs CSK) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), माहिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजय कुमार, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):

डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, महीश तीक्षणा, आकाश सिंह, तुषार देशपांडे।

(RCB vs CSK) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Probable Best Performers)

संभावित बेस्ट बल्लेबाज

विराट कोहली:

आईपीएल 2023 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने 34 गेंदो में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी विराट कोहली चिन्नास्वामी में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज

रवींद्र जडेजा:

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी रवींद्र जडेजा अपना फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp