PAK vs NZ मैच प्रेडिक्शन: क्या न्यूजीलैंड तीसरे मैच में करेगा वापसी, या फिर पाकिस्तान जीतेगा सीरीज?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी T20I सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।
अद्यतन - Apr 16, 2023 4:11 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार फॉर्म में है। बाबर आजम की टीम ने कीवी टीम को पहले T20I में 88 रनों से हराने के बाद 15 अप्रैल को दूसरे T20I में 38 रनों से मात दी।
इसके साथ ही पाकिस्तान ने जारी T20I सीरीज में 2-0 बढ़त हासिल कर ली है, और अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सीरीज में वापसी करना मुश्किल टास्क हो सकता है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा T20I मैच 17 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
PAK vs NZ मैच डिटेल्स:
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I मैच, न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 2023
स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
दिनांक और समय: 17 अप्रैल, भारतीय समयानुसार रात 09:30
ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और SonyLiv ऐप और वेबसाइट
PAK vs NZ पिच रिपोर्ट:
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए 26 T20I मैचों में 15 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस स्टेडियम में पहली पारी के स्कोर का औसत 162 है, जबकि हाईएस्ट टोटल 209/3 है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सफलतापूर्वक चेस किया गया हाईएस्ट स्कोर 176/8 है, जिसे पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हासिल किया था। इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करेगा और बोर्ड पर अधिक से अधिक रन पोस्ट कर विरोधी टीम को दबाव में डालने की कोशिश करेगा।
PAK vs NZ संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर बल्लेबाज), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान।
न्यूजीलैंड
टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, कोल मैककोन्ची, हेनरी शिपले, मैट हेनरी, बेन लिस्टर।
PAK vs NZ संभावित बेस्ट परफॉर्मर्स
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान:
मोहम्मद रिजवान ने दूसरे T20I में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 34 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली थी। दाएं-हाथ के बल्लेबाज (550 रन) ने हाल ही में समाप्त हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में सिर्फ 8 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन अब वह घरेलू सीरीज में धीरे-धीरे अपने पांव जमा रहा है, इसलिए सलामी बल्लेबाज से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
हरिस रउफ
हरिस रउफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। दाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने दोनों मैचों में चार विकेट हॉल दर्ज किए हैं। रउफ ने दो T20I मैचों में 5.62 की औसत से आठ विकेट चटकाएं हैं, और अब तीसरे मैच में अपना फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।
संभावित विजेता -पाकिस्तान
अगर पाकिस्तान टीम टॉस जीतती है और पहले बल्लेबाजी करती है, तो मेजबान टीम 180-200 का स्कोर बोर्ड पर पोस्ट करेगी, और सफलतापूर्व डिफेंड भी कर सकती है। वहीं अगर कीवी टीम टॉस जीतती है, और पहले बल्लेबाजी करती है, तो वे 160-180 रन बना पाएंगे, जिसे चेज करना मेजबान टीम के लिए मुश्किल नहीं होगा।