आईपीएल 2023: RCB टीम सॉन्ग गाकर विराट कोहली और टीम ने मनाया DC पर अपनी जीत का जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: RCB टीम सॉन्ग गाकर विराट कोहली और टीम ने मनाया DC पर अपनी जीत का जश्न

विराट कोहली को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

RCB Team (Image Source: Twitter)
RCB Team (Image Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण में अब तक चार मैच खेले हैं, जहां फाफ डु प्लेसिस की टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की, जबकि दो मैचों में उन्हें मात झेलनी पड़ी। RCB इस समय जारी आईपीएल 2023 की अंकतालिका में चार अंको के साथ सातवें स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 23 रनों की जीत दर्ज की। इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतक निकला, वहीं विजय कुमार वैशाक ने RCB के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

विराट कोहली हर चीज में हमेशा आगे होते हैं

विराट कोहली को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह RCB की इस सीजन की दूसरी जीत थी, जिसके बाद तो ड्रेसिंग रूम का माहौल जश्न में डूब गया, और हमेशा की तरह इस बार भी कोहली पूरे जोश में दिखे, जब फ्रेंचाइजी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उनकी जीत का जश्न मनाया।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने RCB vs DC मैच के बाद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जहां टीम के सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ ने एक-साथ टीम की जीत का जश्न मनाया और हमेशा की तरह पूरे जोश में RCB का टीम गाना भी गाय। इसके बाद आईपीएल में डेब्यू करने वाले विजय कुमार वैशाक ने पहले मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केक काटा। इस जश्न दौरान RCB टीम का कॉन्फिडेंस अलग ही स्तर पर नजर आ रहा था।

यहां देखिए वो वीडियो –

आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का जारी आईपीएल 2023 में अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ17 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। RCB इस मैच में CSK के खिलाफ अपनी जीत की लय कायम रखना चाहेगी, वहीं चेन्नई भी इस मैच के साथ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

close whatsapp