RR vs GT: सैमसन और हेटमायर ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, राजस्थान राॅयल्स ने टाइटंस को 3 विकेट से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs GT: सैमसन और हेटमायर ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, राजस्थान राॅयल्स ने टाइटंस को 3 विकेट से हराया

शिमरन हेटमायर ने 56 रनों की खेली मैच विनिंग नाबाद पारी

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RR vs GT: आईपीएल 2023 का 23वां मैच आज 16 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने रोमांचक तरीके से गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया है।

गौरतलब है कि राजस्थान को यह मैच जिताने में कप्तान संजू सैमसन (60) और शिमरन हेटमायर (56*) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि गुजरात से मिले 178 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान ने 55 रनों के भीतर अपने चार विकेट गंवा दिए थे।

लेकिन संजू ने पांचवे विकेट के लिए हेटमायर के साथ 59 रनों की साझेदारी कर पहले टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, तो संजू के आउट होने के बाद हेटमायर अंत तक क्रीज पर डटे रहे और अपनी टीम को मैच जिता कर ही लौटे।

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल, पहली पारी:

बता दें कि मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं।

गुजरात की ओर से 46 रनों की पारी डेविड मिलर ने खेली, तो शुभमन गिल ने 45 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 20, हार्दिक पांड्या ने 28 और अभिनव मनोहर ने 27 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, तो ट्रेंट बोल्ट, एडम जंम्पा व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। इसके बाद गुजरात से मिले 178 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर रोमांचक तरीसे से हासिल कर लिया।

दूसरी तरफ मैच में जीत हासिल करने का साथ ही राजस्थान पाॅइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब उसके 5 मैचों में 4 जीत व 1 हार के बाद 8 अंक हो गए हैं।

देंखे राजस्थान की रोमांचक जीत के बाद फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/SunrisersHyd0/status/1647660900382576640?s=20

https://twitter.com/ShivlalLalsot/status/1647660897245233154?s=20

https://twitter.com/PiyushGadhwal/status/1647660892690223104?s=20

close whatsapp