कितने खुश रहते थे विराट कोहली, RCB टीम के प्रदर्शन ने उनका क्या हाल कर दिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

कितने खुश रहते थे विराट कोहली, RCB टीम के प्रदर्शन ने उनका क्या हाल कर दिया है

एक बार फिर से RCB टीम की हुई IPL 2024 में करारी हार।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

2024 के IPL सीजन में फैन्स को RCB टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन इस टीम ने फैन्स की हर उम्मीदों पर बड़े आराम से पानी फेर दिया है। इस बीच विराट कोहली हर मैच के बाद बड़े उदास होकर पवेलियन की तरफ जाते हैं, वहीं अब ये मायूसी कोहली के चेहरे पर मैच के बाद भी देखने को मिली है।

RCB टीम के विराट कोहली के नाम है अभी ऑरेंज कैप

भले ही अभी RCB टीम IPL 2024 में महा घटिया प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन टीम के बल्लेबाज विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है अपने बल्ले से। विराट ने अभी तक 6 मैचों में सबसे ज्यादा 319 रन बना लिए हैं, इस दौरान उन्होंने अर्धशतकों के अलावा 1 शतक भी ठोका था राजस्थान टीम के खिलाफ। जिसके बाद इस समय विराट के नाम पर ऑरेंज कैप मौजूद है और दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन राजस्थान के रियान पराग के नाम है।

विराट कोहली कैसे उदास-उदास रहने लगे हैं

*एक बार फिर से RCB टीम की हुई IPL 2024 में करारी हार।
*इस बीच पूरी टीम का एक वीडियो आया है एयरपोर्ट से।
*वीडियो में विराट कोहली नजर आए काफी ज्यादा ही उदास।
*टीम की एक के बाद एक लगातार हार से काफी निराश हैं कोहली।

एक नजर विराट कोहली के इस नए वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

RCB और MI के मैच में क्या-क्या हुआ?

वहीं कल MI के खिलाफ RCB टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। इस दौरान टीम की तरफ से पाटीदार ने 50 रन, तो दिनेश कार्तिक ने 53 रन बनाए थे। जिसके जवाब में MI टीम ने SKY और ईशान के अर्धशतक के दम पर इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया और साथ ही बुमराह ने भी 5 विकेट अपने नाम किए थे। अब मुंबई टीम ने लगातार 3 हार के बाद लगातार 2 जीत अपने नाम कर ली है, पहले टीम ने दिल्ली और अब RCB को हराया है।

जीत के बाद MI टीम के ड्रेसिंग रूम का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp