केएल राहुल के 30वें जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेटरों ने खास अंदाज में उन्हें ट्विटर पर दी बधाई
केएल राहुल ने 8 साल पहले मेलबर्न टेस्ट से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2022 6:02 अपराह्न

केएल राहुल सोमवार (18 अप्रैल) को अपना 30 वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्हें दुनिया के सभी कोनो से बधाइयां मिल रही हैं। विराट कोहली से लेकर सुरेश रैना तक, क्रिकेट बिरादरी के कई प्रमुख सदस्यों ने सोशल मीडिया पर राहुल को शुभकामनाएं दीं। कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले, राहुल बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और सभी प्रारूपों में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
चाहे टेस्ट क्रिकेट में बड़ा नॉक खेलना हो या टी20 में तेज रन बनाना हो, राहुल ने सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि वह अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे। अधिकांश आधुनिक बल्लेबाजों के विपरीत, राहुल के पास एक सक्षम तकनीक है और वो जिस खूबसूरती के साथ सभी शॉट खेलते हैं वो देखने में फैंस को काफी अच्छा लगता है। उनके पास एक मजबूत डिफेंस भी है और कई प्रमुख गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए हैं।
केएल राहुल ने अपने करियर का आगाज शानदार अंदाज में किया था
राहुल को अपने करियर की शुरुआत में एक टेस्ट मैच विशेषज्ञ के रूप में देखा गया था, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने शुरुआती वर्षों में काफी रन बनाए थे। उन्होंने भारत के 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने सिडनी में अपने दूसरे टेस्ट में शतक बनाया। हालांकि उसके बाद से, राहुल ने अपने खेल पर काम किया और सफेद गेंद वाले क्रिकेट में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरे।
अब तक, राहुल न केवल भारत में पूरी दुनिया में प्रमुख बल्लेबाजों में से एक है। बता दें कि राहुल की बहुमुखी प्रतिभा टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुई है। हालांकि इस बल्लेबाज ने अपने करियर के अधिकतर समय में ओपनिंग की है, लेकिन उन्होंने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भारत के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप में शानदार काम किया है। वह काफी विश्वसनीय विकेटकीपर भी हैं, जिन्हें भारत के अगले कप्तान के रूप में भी देखा जाता है।
अनुभवी बल्लेबाजन इस वक्त चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर रहा है। एलएसजी ने सीजन की शानदार शुरुआत की है, अपने पहले छह मैचों में से चार में जीत हासिल की है। कप्तान राहुल ने भी अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
Wish you a very Happy Birthday brother @klrahul11 🥳🥳 Stay Blessed
— Navdeep Saini (@navdeepsaini96) April 18, 2022
Happy birthday bro @klrahul11 god bless u champion 🎂😊🙌
— Rahul Sharma (@ImRahulSharma3) April 18, 2022
Happy Birthday to one of the kindest, @klrahul11 🥳
Wish you all the success and happiness, brother 🤗
Looking forward to many more partnerships with you 🤝 pic.twitter.com/jri4ZAyQXW— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) April 18, 2022
Wish you a very happy birthday, @klrahul11! Have a year as swashbuckling as your game 🤗 pic.twitter.com/N9FfrRIGkX
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) April 18, 2022
Happy birthday skip @klrahul11 .More life and more blessings. 🎂🥳 pic.twitter.com/umMjMiwC0s
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 18, 2022
Happy birthday @klrahul11 looking forward to seeing many more stroke-filled and classy knocks from you! Have a good one 😄
— Abhinav Mukund (@mukundabhinav) April 18, 2022
Happy Birthday bro @klrahul11 🥳 Wishing you lots of happiness & success always 🤗 #HappyBirthdayKLRahul pic.twitter.com/YdJSNiLjWP
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 18, 2022
Wishing you a very happy birthday son!!
Hope you have the best day and a solid year ahead!! Cheers🎂🎂 @klrahul11 pic.twitter.com/Qj9NvUsiA9
— Ishant Sharma (@ImIshant) April 18, 2022
Humaare kaptaan sahaab ko janam din mubaarak!
Drop a 🎂 to wish our Super Captain!#AbApniBaariHai💪#IPL2022 🏆 #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 pic.twitter.com/P20kEjiP50— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 18, 2022