IND vs ENG: हर्षित राणा के एक ही ओवर में फिल साल्ट ने जड़े तीन गगनचुंबी छक्के, भारतीय गेंदबाज ने लुटाए 26 रन, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: हर्षित राणा के एक ही ओवर में फिल साल्ट ने जड़े तीन गगनचुंबी छक्के, भारतीय गेंदबाज ने लुटाए 26 रन, आप भी देखें वीडियो

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Phil Salt (Pic Source-X)
Phil Salt (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने मैच में धमाकेदार शुरुआत की है और मेजबान के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने हर्षित राणा के एक ही ओवर में 26 रन जड़ दिए। हर्षित राणा के इस मैच के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट ने छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज ने चौका मारा। हर्षित ने अपने ओवर की तीसरी गेंद काफी धीमी फेंकी लेकिन साल्ट ने एक घुटने पर बैठकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर जबरदस्त छक्का मारा।

चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। हर्षित राणा ने पांचवीं गेंद काफी अच्छी थी कि जिस पर इंग्लिश खिलाड़ी कोई भी रन नहीं बना पाए लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने बेहतरीन वापसी की और एक और चौका मारा। हर्षित राणा को बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें इस ओवर में फिल साल्ट को कैसी गेंद फेंकनी है।

बता दें कि, यह दोनों ही खिलाड़ी साथ में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। नेट्स में फिल साल्ट ने हर्षित राणा के खिलाफ काफी बल्लेबाजी की है और इसी वजह से उन्हें युवा तेज गेंदबाज की गेंदबाजी के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है।

फिल साल्ट 43 रन बनाकर हुए रनआउट

इस मैच में फिल साल्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि महत्वपूर्ण समय पर इंग्लिश खिलाड़ी रनआउट हो गए।

श्रेयस अय्यर की बेहतरीन फील्डिंग और बेन डकेट और फिल साल्ट की खराब रनिंग की वजह से इंग्लिश खिलाड़ी को अपना विकेट खोना पड़ा । यही नहीं बेन डकेट भी 32 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। बेन डकेट का विकेट हर्षित राणा ने हासिल किया।

 

close whatsapp