जब एक लकी फैन को मिला धोनी के साथ सफर करने का मौका, करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिख रहे हैं।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 5:22 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन दुनिया भर में मौजूद हैं। धोनी के साथ एक सेल्फी लेने के लिए फैंस घंटो इंतजार करते हैं। साथ ही उनकी एक झलक पाने के लिए भी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं धोनी भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। धोनी की कप्तानी और मैच को फिनिश करने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।
धोनी और उनकी बल्लेबाजी के फैन कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह फ्लाइट के अंदर नजर आ रहे हैं। साथ ही वह इस वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिख रहे हैं। उनके साथ CSK के बाकि खिलाड़ी भी हैं।
धोनी के फैन क्लब ने शेयर किया MSD का खास वीडियो
दरअसल धोनी का यह वीडियो उनके एक फैन क्लब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धोनी का यह वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया है कि, Lucky Fan travelled with MS Dhoni, वहीं इस वायरल वीडियो पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें इस वायरल वीडियो में धोनी CSK की जर्सी और सनग्लास लगाए नजर आ रहे हैं। साथ ही वह कैमरे की ओर देख कर मुस्कुराते हुए भी दिखे। बता दें इसके पहले भी कई बार धोनी का उनके फैंस के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
वहीं अगर मैच की बात करें तो आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इन चार मैचों में इस टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 4 अंकों के साथ चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें आज चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। वहीं दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण रहने वाला है।