जिस आकाश सिंह ने किया विराट को बोल्ड, उसी गेंदबाज को ना जाने क्या समझा रहे थे कोहली?
युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने किया था विराट कोहली को बोल्ड।
अद्यतन - Apr 18, 2023 12:12 pm

चेन्नई सुपर किंग्स टीम को IPL 2023 के शुरू होने से ठीक पहले बड़ा झटका लगा था, जहां मुकेश चौधरी चोटिल होने के कारण लीग से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह (Akash Singh) को टीम में शामिल किया गया था, वहीं RCB के खिलाफ खेलते हुए इस गेंदबाज ने सभी को हैरान कर दिया था।
राजस्थान रॉयल्स से भी खेल चुके हैं आकाश सिंह
जी हां, टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके आकाश सिंह पहले भी IPL खेल चुके हैं, जहां उनका IPL डेब्यू राजस्थान रॉयल्स से हुआ था और इस खिलाड़ी को RR टीम से काफी कम मौके मिले थे बाद में आकाश को राजस्थान ने रिलीज कर दिया था।
लगता है आकाश सिंह की गेंदबाजी से प्रभावित हो गए विराट कोहली!
*युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने किया था विराट कोहली को बोल्ड।
*मैच खत्म होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से की काफी ज्यादा बात।
*इस दौरान विराट कुछ समझाते नजर आए आकाश सिंह को।
*आकाश ने अपने पहले ही ओवर में विराट को किया था आउट।
गेंदबाज आकाश सिंह से बात करते हुए विराट कोहली
Virat Kohli with Akash Singh.
This is the best part about IPL – youngsters can learn a lot. pic.twitter.com/6VkGWWJWFt
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 17, 2023
धोनी और विराट का वीडियो हो गया वायरल
दूसरी ओर CSK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवर में RCB को मात दे दी, वहीं मैच के बाद एक बार फिर से धोनी और विराट कोहली की मुलाकात हुई। जिसका वीडियो हर जगह वायरल हो गया, साथ ही इस दौरान कोहली काफी देर तक माही के साथ मजाक मस्ती करते रहे और इस दौरान रहाणे भी उनके साथ मौजूद थे।