आईपीएल 2023: हैप्पी बर्थडे IPL, दुनिया की सबसे सफल लीग ने आज पूरे किए 16 साल
आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेट लीग के रूप में जानी जाती है।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2023 11:39 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), दुनिया की सबसे बड़ी और ग्लैमरस फ्रैंचाइजी टी-20 लीग, ने आज यानी 18 अप्रैल को 16 साल पूरे कर लिए हैं। आईपीएल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के फाइनल में जीत के बाद साल 2008 में हुई थी।
16 साल पहले आईपीएल की शुरुआत एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, तब किसी को भी पता नहीं था कि यह लीग इतनी बड़ी बन जाएगी कि दुनिया का हर क्रिकेटर इसमें हिस्सा लेना चाहेगा। अब आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेट लीग के रूप में जानी जाती है। आईपीएल ने इतने वर्षों में न सिर्फ खिलाड़ियों को नाम और शोहरत दिया है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी दिया है।
आईपीएल भारतीय क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हुआ
आईपीएल ने अनगिनत खिलाड़ियों का भविष्य बनाया है, और सिर्फ प्लेयर्स ही नहीं, बल्कि लाखों लोग इस फ्रैंचाइजी लीग के कारण अपना जीवन यापन कर पा रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन में भी आईपीएल का ही हाथ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तो बात ही छोड़ दीजिए, एक समय बोर्ड के पास खिलाड़ियों को सैलरी देने और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम को इनाम देने तक का पैसा नहीं था, लेकिन आज BCCI दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड है।
BCCI के कारण ही पाकिस्तान और जिम्बाब्वे जैसी टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल पा रही है, और इसमें आईपीएल की मुख्य भूमिका है। इस बीच, आईपीएल की विशाल सफलता को देखते हुए BCCI ने पिछले साल दो और नई टीमों को लीग में शामिल किया है, और अब इस टूर्नामेंट के कुल दस टीमें हिस्सा लेती है, और सिर्फ इतना ही नहीं इस साल से तो महिला क्रिकेट के विकास के लिए महिला प्रीमियर लीग (WPL) का भी शुभारंभ हो चूका है।
अगर आईपीएल विजेताओं की बात करे, तो मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार ट्रॉफी (2013, 2025, 2017, 2019 और 2022) जीती है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भारत की टी-20 लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है, जिन्होंने चार बार खिताब (2010, 2011, 2018 और 2021) अपने नाम किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दो बार, 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी जीता है। राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और गुजरात टाइटंस (2022) ने एक-एक बार आईपीएल खिताब जीता है।