जहीर खान ने गिनाऐ RCB के हार का कारण, कहा- ऐसा रहा तो यह समस्या पूरे सीजन बनी रहेगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जहीर खान ने गिनाऐ RCB के हार का कारण, कहा- ऐसा रहा तो यह समस्या पूरे सीजन बनी रहेगी

विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद, हम समझ सकते हैं कि वे किस दवाब में थे।

Zaheer Khan And RCB (Photo Source: Twitter)
Zaheer Khan And RCB (Photo Source: Twitter)

सोमवार 18 अप्रैल को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबले में चेन्नई ने शानदर जीत दर्ज की। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। जिसमें सबसे बड़ा योगदान डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे का रहा। दोनों ही बल्लेबाजों ने काफी अच्छी पारी खेली।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी पारी कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने खेली। इन दोनों खिलाड़ियो के अलावा दिनेश कार्तिक ने 28 रन बनाए।

RCB की बल्लेबाजी लाइनअप में बड़ी खामियां हैं- जहीर खान 

वहीं भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने बैंगलोर के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि इस टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में बड़ी खामियां हैं , जिसके कारण यह टीम बेहतरीन परफॉर्म करने में चूक जा रही है।

बता दें Jiocinema पर बात करते हुए जहीर खान ने कहा कि, जिस तरह से फैफ और मैक्सी ने बल्लेबाजी की, खासकर विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद, हम समझ सकते हैं कि वे किस दवाब में थे। मध्य क्रम में या खत्म करने के लिए अगर दिनेश कार्तिक उस तरह से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं जिस तरह से वह पहले करते थे तो यह समस्या पूरे सीजन बनी रह सकती है।

वहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने डेवोन कॉनवे की तारीफ करते हुए कहा कि, उनकी बल्लेबाजी आमतौर पर ऐसी ही होती है। दरअसल वह शुरू में समय लेते हैं लेकिन एक बार जब वह खेलने लगते हैं तो वह लंबे समय तक खेलते हैं। आपको ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो 45 गेंदों पर 83 रन बना सके और जो 14-15 ओवर खेल सकें और स्ट्राइक रेट बनाए रखे। हमने खेल से पहले उनकी योगदान की कमी के बारे में बात की थी लेकिन जब भी उन्होंने योगदान दिया है, CSK को जीत की स्थिति में पहुंचा दिया है और इस कारण ही उनके साथ वह बने हुए हैं।

close whatsapp