IPL 2023: चिन्नास्वामी में फैंस के सामने फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने किया जमकर अभ्यास
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सत्र से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने घर बैंगलोर में अपने फैंस के सामने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।
अद्यतन - मार्च 26, 2023 6:01 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सत्र से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने घर बैंगलोर में अपने फैंस के सामने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। बता दें, यह बेहतरीन टूर्नामेंट 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इस अभ्यास सत्र के दौरान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और टीम के बाकी साथियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हुए देखा गया।
बता दें, इस बार फ्रेंचाइजी अनबॉक्सिंग इवेंट को होस्ट कर रही है जिसके लिए इन फैंस को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में सिर्फ RCB के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को RCB हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है और साथ ही फ्रेंचाइजी ने यह फैसला भी लिया है कि इन दोनों खिलाड़ियों की जर्सी 333 और 17 को भी रिटायर किया जाए।
RCB IPL 2023 का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय कई समस्याओं का सामना कर रही है। टीम के धुआंधार बल्लेबाज रजत पाटीदार आगामी सत्र के पहले हाफ में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं क्योंकि वो इस समय चोटिल है। वहीं जोश हेजलवुड भी इस समय चोटिल है और वो भी शुरुआती मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
टीम में कुछ और भी खिलाड़ी है जो इस सत्र के आगामी मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। हालांकि अब टीम को इसके बारे में जल्द से जल्द सोचना होगा। बैंगलोर फ्रेंचाइजी आगामी सत्र का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलेगी। यह मुकाबला बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2023 के लिए ये रही RCB की पूरी टीम:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, सोनू यादव, अविनाश सिंह, राजन कुमार, मनोज भंडागे, माइकल प्रेसवेल, हिमांशू शर्मा, रीस टॉपले।