अथिया शेट्टी एक बार फिर हुई राहुल के प्यार में क्रेजी, बल्लेबाज के जन्मदिन पर दिल खोलकर लुटाया प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

अथिया शेट्टी एक बार फिर हुई राहुल के प्यार में क्रेजी, बल्लेबाज के जन्मदिन पर दिल खोलकर लुटाया प्यार

फिलहाल आईपीएल 2023 खेलने में व्यस्त हैं केएल राहुल

KL Rahul and Athiya Shetty (Image Credit- Twitter)
KL Rahul and Athiya Shetty (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आज 18 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन बना रहे हैं। तो वहीं इस मौके पर केएल राहुल को देशभर के साथ क्रिकेट जगत से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अथिया शेट्टी ने राहुल पर लुटाया प्यार

दूसरी ओर केएल राहुल को उनकी पत्नी ने जन्मदिन के मौके पर दिल खोल के प्यार लुटाया है। बता दें कि अपनी पति राहुल के जन्मदिन पर अथिया ने उनके लिए एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के जन्मदिन पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- मेरी सबसे बड़ी ब्लैसिंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तो वहीं खबर लिखे जाने तक अथिया की इस पोस्ट को 195K से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

देंखे अथिया शेट्टी की सोशल मीडिया पर पोस्ट

https://twitter.com/ct_hindi/status/1648307173771079680?s=20

दूसरी ओर आपको आईपीएल 2023 में केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो खेले गए पांच मैचों में टीम ने 3 में जीत दर्ज की है, तो 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना भी करना पड़ा है।

इस वक्त पाॅइंट टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंको के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। साथ ही आपको आईपीएल 2023 में केएल राहुल के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो अब तक राहुल रंग में नजर नहीं आए हैं, जैसे वह आईपीएल 2022 में नजर आए थे। बता दें कि खेले गए पांच मैचों में राहुल के बल्ले से 31 की औसत से 155 रन ही निकले हैं और उस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 74 रन रहा है।

close whatsapp