दिग्गज सुनील गावस्कर ने की अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ, कहा- वह बिल्कुल अपने पिता जैसा….
हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने की बेहतरीन गेंदबाजी।
अद्यतन - Apr 19, 2023 2:32 pm

आईपीएल के 16 सीजन के 25 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 192 रन बनाए। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 10 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन और अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़िया प्रदर्शन किया। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टीम के युवा खिलाड़ियों की सराहना की है। बता दें भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अर्जुन तेंदुलकर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, हर कोई उस अद्भुत प्रतिभा के बारे में बात करता है जो सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के शुरुआत में की थी। लेकिन यह उनका टेम्परामेंट था जो बिल्कुल अद्भुत था और लगता है यह अर्जुन को भी विरासत में मिला है।
यह अच्छा संकेत होता है जब टीम के युवा गेंदबाज आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हैं- सुनील गावस्कर
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह एक चतुर खिलाड़ी लगते हैं। यह हमेशा ही किसी भी टीम के लिए एक अच्छा संकेत होता है जब टीम के युवा गेंदबाज आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हैं तो इससे उन्हें काफी आत्म विश्वास मिलता है। वहीं एरोन फिंच ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की तारीफ की है।
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने कहा कि, जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी इस टीम के लिए खड़े हैं। इस टीम को पहले दो मैचों में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी जरूर खली लेकिन फिर इन युवा खिलाड़ीयों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया है।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने कहा कि, कैमरून ग्रीन विश्व क्रिकेट में अगला सुपरस्टार बनने जा रहें हैं। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हर गुजरते दिन के साथ वह अपने खेल में सुधार करते नजर आ रहे हैं। बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी बदलौत मुंबई यह मैच जीतने में कामयाब रही।