सोशल मीडिया पर विराट के फैन्स ना दे गालियां, इसलिए नवीन-उल-हक ने किया एक अनोखा काम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोशल मीडिया पर विराट के फैन्स ना दे गालियां, इसलिए नवीन-उल-हक ने किया एक अनोखा काम!

विराट के साथ विवाद के बाद नवीन आ गए हैं फैन्स के निशाने पर।

Naveen-ul-Haq (Image Credit- Instagram)
Naveen-ul-Haq (Image Credit- Instagram)

इस IPL में विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी, दोनों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। साथ ही गजब के मीम्स भी बने, वहीं अब सोशल मीडिया पर विराट के फैन्स नवीन को निशान पर ले रहे हैं और उन्होंने काफी कुछ बोल रहे हैं।

नवीन-उल-हक नहीं खेल रहे आज का मैच

वहीं IPL में आज LSG टीम SRH के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, लेकिन इस मैच में भी नवीन-उल-हक को मौका नहीं मिला है। फैन्स का मानना है कि विराट के साथ हुए विवाद के कारण नवीन को उनकी टीम मौका नहीं दे रही है, लेकिन डी कॉक के आने से ये गेंदबाज अपनी जगह नहीं बना पा रहा।

कैसे विराट के फैन्स से बच रहे हैं नवीन-उल-हक?

*विराट के साथ विवाद के बाद नवीन आ गए हैं फैन्स के निशाने पर।
*नवीन के सोशल मीडिया के कमेंट बॉक्स में गालियां लिख रहे हैं फैन्स।
*जिसे देखते हुए नवीन-उल-हक ने अपने सोशल मीडिया पर किया बदलाव।
*अब इंस्टा पर नवीन के किसी भी पोस्ट पर काफी कम लोग कर सकते हैं कमेंट।

नवीन-उल-हक अपने नए लुक में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen ul haq Murid (@naveen_ul_haq)

विराट की टीम की हार से काफी खुश थे नवीन

RCB टीम ने हाल ही में मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेला था, लेकिन इस मैच में RCB टीम हार गई थी। वहीं RCB के इस मैच के दौरान नवीन लगातार इंस्टाग्राम स्टोरी लगा रहे थे, जहां इन स्टोरी के जरिए वो विराट कोहली पर तंज कसने की कोशिश करने में लगे हुए थे।

इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की थी तेज गेंदबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp