आईपीएल 2023: सुनील गावस्कर की धोनी की कप्तानी में खेलने की चाहत के पीछे का कारण जान हैरान रह जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: सुनील गावस्कर की धोनी की कप्तानी में खेलने की चाहत के पीछे का कारण जान हैरान रह जाएंगे आप

सुनील गावस्कर जारी आईपीएल 2023 में ब्रॉडकास्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

MS Dhoni and Sunil Gavaskar (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)
MS Dhoni and Sunil Gavaskar (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर एमएस धोनी और उनकी कप्तानी के बहुत बड़े फैन हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कई बार बल्ले के साथ और एक कप्तान के रूप में धोनी के प्रदर्शन की सराहना की है।

आपको बता दें, सुनील गावस्कर वर्तमान में जारी आईपीएल 2023 में ब्रॉडकास्टर के रूप में काम कर रहे हैं, और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह धोनी के कितने बड़े फैन हैं। दरअसल, दिग्गज क्रिकेटर ने कहा अगर मुमकिन होता, तो वह एमएस धोनी की कप्तानी में खेलना पसंद करते।

सुनील गावस्कर ने बताया कि आखिर वह CSK के लिए क्यों खेलना चाहते हैं?

दरअसल, स्टार्स स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान जब सुनील गावस्कर से #AskStar के माध्यम से पूछा गया कि वह आईपीएल में किस टीम के लिए खेलना चाहेंगे, तो महान बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (MI) का नाम लिया। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि अगर उनका मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने का सपना साकार नहीं होता है, तो फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बनना पसंद करेंगे, और इसका कारण धोनी और CSK के फैंस हैं।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: ‘अगर मुंबई इंडियंस नहीं तो मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहूंगा। चेन्नई सुपर किंग्स को चुनने के दो कारण हैं- पहला ये कि चेन्नई फ्रैंचाइजी के मालिक क्रिकेट के दीवाने हैं, उन्होंने क्रिकेट के खेल के लिए बहुत कुछ किया है। श्रीनिवासन सर ने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है।

दूसरा सबसे बड़ा कारण एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना होगा और देखना होगा कि वह टीम की कप्तानी कैसे करते हैं। क्या वह ड्रेसिंग रूम में भी उतने ही शांत और उत्तेजनाहीन रहते हैं जितने मैदान में होते हैं? क्या वह अपना आपा खो देते हैं जब किसी ने कैच छोड़ा है या किसी ने फील्डर का बैकअप नहीं लिया है? मैं यही जानना चाहता हूं।’

close whatsapp