आईपीएल 2023: जब मार्कस स्टोइनिस ने लिखी राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की जीत की कहानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: जब मार्कस स्टोइनिस ने लिखी राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की जीत की कहानी

मार्कस स्टोइनिस ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

Marcus Stoinis. (Image Source: BCCI-IPL)
Marcus Stoinis. (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 26वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां मेहमान टीम ने मेजबान टीम पर 10 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की।

इस लो-स्कोरिंग RR vs LSG मैच के हीरो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ को जारी आईपीएल 2023 में चौथी जीत दिलाई। स्टोइनिस को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अगर मैच की बात करे, तो राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने काइल मेयर्स (51), केएल राहुल (39) और मार्कस स्टोइनिस (21) के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बदौलत 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए दो विकेट चटकाएं, जबकि ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर को एक-एक सफलता मिली।

जब मार्कस स्टोइनिस ने तोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कमर

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जीत के लिए 154 रनों का बचाव करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बेहतरीन शुरुआई दिलाई। राजस्थान के दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, और जब वे खतरनाक दिख रहे थे, तभी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने LSG की जीत की राह में उन्हें खड़े होने से रोक दिया।

हुआ यूं कि मार्कस स्टोइनिस ने ऑफ स्टंप लाइन को अपना हथियार बनाया और यशस्वी जायसवाल ने गेंद को शॉर्ट थर्ड-मैन से दूर ले जाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे आवेश खान के हाथों में जा गिरी, और इस तरह RR के ओपनर की शानदार पारी 35 गेंदों में 44 रनों पर समाप्त हुई। जिसके बाद RR के कप्तान संजू सैमसन मात्र दो रनों पर रन-आउट हो गए और एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हरकत में आए।

दरअसल, मार्कस स्टोइनिस ने 14वें ओवर में एक मिडिल-लेग स्टंप लाइन पर गेंद फेंकी, जो पिच पर थोड़ा फंस गई, जिसके कारण जोस बटलर ने डीप मिड-विकेट को क्लियर करने की कोशिश में अपने शॉट को मिसटाइम कर दिया और पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर पाए, नतीजन गेंद रवि बिश्नोई के हाथ में टपक पड़ी। फिर क्या था, RR की पारी लुढ़क पड़ी और वे 20 ओवरों में 144 रन ही बना पाए, और LSG ने 10 रनों से मैच जीत लिया। स्टोइनिस ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

close whatsapp