फ्लॉप रियान पराग पर फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, कहा- उनकी वजह से टीम ने मैच गवांया
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने राजस्थान के बल्लेबाजों को इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2023 1:49 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 26 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 154 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 144 रन ही बना सकी।
बता दें राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर और देवदत्त पड्डीकल के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला और राजस्थान यह मैच 10 रन से हार गई। वहीं भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने RR के इस हार के लिए टीम के बल्लेबाजों को दिया है, खासकर रियान पराग पर अपना भड़ास निकाला है।
रियान पराग ने मैच का रुख बदल गया- रवि शास्त्री
दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन का विकेट गवां दिया था और यशस्वी जायसवाल का भी विकेट गवां दिया था। मेरे हिसाब से जब रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए और जिस तरह से शुरू में उन्होंने 8 गेंद खेले उसकी वजह से मैच का रुख बदल गया। वहीं दूसरे छोर पर देवदत्त पडिकल भी अपने लय में नहीं दिखे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, रन सिंगल में आने लगे इसके बाद एक समय ऐसा आया जब 28 गेंद तक कोई बॉउंड्री नहीं लगी। जब आप इतने लंबे समय तक एक भी बॉउंड्री नहीं लगाते हैं तो तब आप मुसीबत को न्योता दे रहे होते हैं।
रवि शास्त्री ने कहा कि, उन्हें पता था कि क्या लक्ष्य है। किस्मत से वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं और वे इस हार से जरूर सिख सकते हैं। वे जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर बल्लेबाजी में उन्हें क्या बदलाव करने की जरूरत है। रियान पराग को जिम्मेदारी दी गई थी। वे देख सकते हैं कि उन्होंने कैसा खेला। उनके पास काफी मजबूत बैटिंग लाइनअप है। वे काफी पहले अटैक कर सकते हैं।