अचानक से RCB टीम में क्या हो गया, जो विराट कोहली को करनी पड़ रही है कप्तानी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक से RCB टीम में क्या हो गया, जो विराट कोहली को करनी पड़ रही है कप्तानी?

दोनों ही टीम के कप्तान फिट नहीं होने के कारण कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

Virat Kohli (Photo Source : Twitter)
Virat Kohli (Photo Source : Twitter)

आईपीएल 2023 के 27 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में लंबे समय बाद विराट कोहली RCB के लिए कप्तानी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहें हैं। बता दें फाफ डु प्लेसिस की जगह आज के मैच में RCB की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं।

फाफ डु प्लेसिस इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे- विराट कोहली 

दरअसल 2021 के बाद विराट कोहली RCB टीम की कप्तानी करते नजर आ रहें हैं और फैंस भी उन्हें कप्तानी करते देख काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं विराट कोहली ने बताया कि, फाफ इस मैच में फील्डिंग नहीं करेंगे। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। हमें वहीं करना होगा जो हमें करना चाहिए था, हम पहले बल्लेबाजी करते, बाद में पिच धीमी हो सकती थी, गेंदबाजों को मदद मिलती।

दरअसल यह मुकाबला पंजाब के मोहाली में खेला जा रहा है। बता दें यह आईपीएल 2023 का पहला वीक डे डबल हैडर मैच है। इस  पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के मुकाबले में जहां विराट कोहली RCB का तो वहीं सैम करन पंजाब किंग्स की टीम के लिए कप्तानी भूमिका निभा रहे हैं।

दरअसल दोनों ही टीम के कप्तान फिट नहीं होने के कारण कप्तानी नहीं कर रहे हैं। वहीं लियाम लिविंग्स्टोन इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें पंजाब किंग्स में उनकी वापसी हुई है। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जहां आज का मैच बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं तो वहीं पंजाब किंग्स भी यह मुकाबला जीतना चाहेगी।

बता दें पंजाब किंग्स ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स ने 5 मैच खेले हैं जिसमें से इस टीम ने दो मैच में ही जीत हासिल की है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं RCB के खिलाफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बता दें पंजाब  किंग्स पॉइंट्स टेबल में 5 वें नंबर पर है तो RCB 8 वें नंबर पर है।

close whatsapp