मैदान पर तो खूब गुस्सा दिखाते हैं विराट लेकिन बल्लेबाजी जब आती है तब हो जाते फिसड्डी साबित - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान पर तो खूब गुस्सा दिखाते हैं विराट लेकिन बल्लेबाजी जब आती है तब हो जाते फिसड्डी साबित

भारतीय टीम की दूसरी पारी में विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

शेरे बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन संपन्न हुआ। बता दें, भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 145 रन की दरकार है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनके 23 ओवर में 45 रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं। उन्हें अभी भी 100 रन और बनाने हैं।

भारतीय टीम की दूसरी पारी में विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम की ओर से दूसरी पारी में अभी तक कप्तान केएल राहुल ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए हैं जबकि शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 7 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली की बात की जाए तो दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 73 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए थे। विराट कोहली का प्रदर्शन टेस्ट सीरीज में अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। पहले टेस्ट में विराट कोहली पहली पारी में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 29 गेंदों में 19* रन बनाए। तमाम लोग इस बात से काफी निराश हैं कि विराट कोहली काफी समय से टेस्ट प्रारूप में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

बांग्लादेश की दूसरी पारी में जाकिर हसन पर गुस्साए थे विराट कोहली

बता दें, दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 227 रन ही बना पाए जिसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 314 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 105 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रन की पारी खेली जबकि श्रेयस अय्यर ने 87 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने 24-24 रन बनाए।

इसके बाद बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 231 रन ही बना पाई। जाकिर हसन ने 135 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए जबकि लिटन दास ने 73 रन की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश पारी के दौरान विराट कोहली ने नजमुल हसन के ऊपर काफी गुस्सा दिखाया। ऐसा इसलिए क्योंकि नजमुल हसन पैड को ठीक करने में काफी समय ले रहे थे और यह बात कोहली को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी।

कोहली के दूसरी पारी में आउट होने के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1606601987843584002?s=20&t=D6_pTeOG0PNeEZTKu6btpg

https://twitter.com/stud88282483/status/1606610581322366978?s=20&t=D6_pTeOG0PNeEZTKu6btpg

close whatsapp