'मैं अब हर किसी को बल्लेबाजी नहीं सीखा सकता'- KKR के खिलाफ मैच जीतने के बाद वॉर्नर ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं अब हर किसी को बल्लेबाजी नहीं सीखा सकता’- KKR के खिलाफ मैच जीतने के बाद वॉर्नर ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

डेविड वॉर्नर ने कहा कि, नेट्स में प्रैक्टिस करना बहुत कठिन होता है।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

गुरुवार (20 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल की। इससे पहले खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल लगातार 5 मैच हारने के बाद आखिरकार दिल्ली ने अपनी पहली जीत दर्ज की।

वहीं दिल्ली को मिली पहली जीत पर इस टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिएक्शन सामने आया है। वह अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाराज नजर आए। उनका कहना है कि मैं अब सभी खिलाड़ियों को ये नहीं सीखा सकता कि बल्लेबाजी कैसे करते हैं। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजों को कुछ जरुरी सलाह भी दिए।

आपके पास स्कोर करने के लिए टेक्निक और मेथड होना चाहिए- डेविड वार्नर  

बता दें मैच के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा कि, हम वास्तव में ज्यादा चर्चा नहीं करते हैं और मैं किसी को नहीं सीखा सकता कि बल्लेबाजी कैसे करते हैं। आपको इसपर काम करना होता है। अगर आप ऐसे गेंदबाज का सामना करने जा रहे हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करते हैं तो आपके पास स्कोर करने के लिए टेक्निक और तरीका होना चाहिए। साथ ही इसके लिए आपको रास्ता निकालना होता है।

दरअसल उनका मानना है कि, नेट सेशन के दौरान शॉर्ट बॉल के खिलाफ प्रैक्टिस करना बल्लेबाजों के लिए अच्छा नहीं हो सकता। डेविड वॉर्नर ने कहा कि, नेट्स में प्रैक्टिस करना बहुत कठिन होता है। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में भी हम शॉर्ट पिच गेंदों का प्रैक्टिस नहीं करते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे लगता है अगर आप गेम में हर समय शॉर्ट बॉल का प्रैक्टिस करते हैं तो आप टेंटेटिव होंगे। आपको यह ध्यान रखना होगा कि इस फॉर्मेट में गेंदबाज सिर्फ एक शॉर्ट बॉल डालेंगे और यह बल्लेबाजों के लिए अच्छी बात है।

close whatsapp