'गेंदबाजी बहुत साधारण थी..'- KKR के खिलाफ जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन से खफा हैं आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘गेंदबाजी बहुत साधारण थी..’- KKR के खिलाफ जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन से खफा हैं आकाश चोपड़ा

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Delhi Capitals Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Delhi Capitals Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीजन की पहली जीत प्राप्त कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 127 रनों पर समेट कर रख दिया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को खराब शुरूआत मिली क्योंकि पृथ्वी शॉ वापस से 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर के 57 और अक्षर पटेल के नाबाद 19 रनों की पारी के बल पर टीम ने जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के जीत के बाद आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

कोलकाता ने कड़ा संघर्ष किया- आकाश चोपड़ा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘जब आप पीछे मुड़कर देखें तो रास्ता पूरा साफ था। लेकिन फिलहाल आपको उन विकल्पों को तौलना होगा और आप उनका उपयोग कैसे करने जा रहे हैं। मेरे अनुसार शुरूआत में तीन गेंदबाजों को इस्तेमाल करना यह कुछ ज्यादा ही हो गया था। क्योंकि आप सिर्फ 127 रनों का बचाव कर रहे थे। और दिल्ली ने 3 ओवरों में ही 31 रन बना लिए थे।’

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,  ‘उसके बाद उन्होंने अपने स्पिनर्स को बुलाया। अनुकूल रॉय, नीतिश राणा और वरूण चक्रवर्ती किसी ने एक ओवर में 5 से ज्यादा रन नहीं दिए। और फिर आपके पास नारायण हैं जो एक विकेट नहीं ले पाए और चार ओवर में 36 रन दिए। कोलकाता ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन हकीकत यह है कि आप अभी भी वहीं अटके हुए हैं जहां से आपने शुरूआत की थी।’

रन चेज में स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता- आकाश चोपड़ा

डेविड वॉर्नर ने वापस से टीम के लिए शानदार पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदो में 11 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। आकाश चोपड़ा ने डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, ‘जब आप चेज करते हैं तो फिर बात स्ट्राइक रेट को लेकर नहीं रहती क्योंकि आप स्कोरबोर्ड के अनुसार खेलते हैं।’

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि आप कितने ओवर में मैच जीते हैं। लेकिन वॉर्नर ने अच्छी बल्लेबाजी की। गेंदबाजी शुरूआत में थोड़ी साधारण थी लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा महत्व रखती है वह यह है कि वॉर्नर अंत में मैच जीत गए।’

close whatsapp