IPL 2024 3 records that were broken in MI vs RCB, Match 25

IPL 2024: Match 25: तीन बड़े रिकार्ड्स जो MI vs RCB मैच के दौरान बने

मुंबई इंडियंस ने 197 रनों का लक्ष्य 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच को मेजबान मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से जीता और आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, आरसीबी की ये इस सीजन पांचवीं हार है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

हार्दिक का ये फैसला काफी हद तक  सही साबित हुआ, लेकिन अंत के ओवर्स में दिनेश कार्तिक ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी ने इस मैच में 196 रन बनाए और जीत के लिए मुंबई इंडियंस के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि, इसे मुंबई ने ईशान और सूर्या के तूफानी अर्धशतक के बदौलत 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई की जीत के अलावा इस मैच में और भी कुछ रिकार्ड्स बने, क्या हैं वो रिकार्ड्स आइए देखते हैं।

IPL 2024 3 records that were broken in MI vs RCB Match 25; (तीन बड़े रिकार्ड्स जो MI vs RCB मैच के दौरान बने)

3) टी-20 क्रिकेट की पहली पारी जिसमें 3 अर्धशतक और 3 डक बने

MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

मुंबई के खिलाफ मैच में बेंगलुरु ने 196 रन बनाए जो अंत में मैच जीतने के लिए नाकाफी साबित हुए। लेकिन RCB की बल्लेबाजी के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड बना जो अब तक खेले गए 13,700 से अधिक टी20 मैचों में नहीं देखने को मिला था। पहली पारी में फाफ डु प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53*) तीनों ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, तीन खिलाड़ी ऐसे भी थे जो शून्य पर आउट हुए।

ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार वैशाख बिना खाता खोले आउट हो गए। दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के खिलाफ आरसीबी की पारी पहली ऐसी इनिंग है जहां एक टी20 पारी में तीन खिलाड़ियों द्वारा अर्धशतक और इतने ही खिलाड़ियों के शून्य पर आउट हुए।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp