IPL 2024 3 records that were broken in MI vs RCB, Match 25

IPL 2024: Match 25: तीन बड़े रिकार्ड्स जो MI vs RCB मैच के दौरान बने

मुंबई इंडियंस ने 197 रनों का लक्ष्य 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2) सूर्यकुमार यादव 250+ की स्ट्राइक रेट से 3 टी20 अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बने

SuryaKumar Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)
SuryaKumar Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद फैंस को एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी देखने को मिली। अपनी इस पारी से सूर्य ने बताया कि, वह अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और सही मायने में वापसी कर चुके हैं। IPL 2024 में अपना दूसरा मैच खेल रहे SKY ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए।

सूर्यकुमार उस समय बल्लेबाजी करने के लिए आए जब पांच फील्डर बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने इस तरह से गैप ढूंढे जो केवल वे ही कर सकते थे और केवल 17 गेंदों में अपना 22 वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया।

इसी के साथ वह 250 से अधिक की स्ट्राइक रेट से तीन टी20 अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनके अन्य दो अर्द्धशतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आए, जब उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 68* (26) और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 61 (22) का स्कोर बनाया। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 19 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी के दौरान अपने 7,000 टी20 रन भी पूरे किए।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp