Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 19- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 19 मई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से...

Delhi Capitals Virat Kohli Ricky Ponting (Photo Source: BCCI/IPL Twitter)
Delhi Capitals Virat Kohli Ricky Ponting (Photo Source: BCCI/IPL Twitter)

1. मोहम्मद आमिर ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में 63 गेंदो में 12 चौके और 4 छक्को की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल शतक जड़ा है। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर भी जमकर विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए नजर आए। मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली को ‘Only Real King’ बताया हैं।

2. एशेज सीरीज से पहले स्कॉट बोलैंड का बड़ा बयान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्कॉट बोलैंड का कहना है कि एशेज सीरीज में दबाव इंग्लैंड के ऊपर ज्यादा रहेगा, क्योंकि वह मेजबानी करने वाले हैं।

3. बड़े पर्दे पर वापस से नजर आएंगे कपिल देव

1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। चैन कुली की मैन कुली और इकबाल जैसी फिल्मों में कपिल देव एक छोटी भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। कपिल देव एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल देव ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम में नजर आ सकते हैं।

4. उमरान मलिक को लेकर जहीर खान का बड़ा बयान

आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में उमरान मलिक कुछ खास कमाल करते हुए नजर नहीं आए हैं। पिछले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद उमरान मलिक को भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला था। मौजूदा आईपीएल सीजन में उमरान मलिक के प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जहीर खान का कहना है कि सनराइजर्स हैदराबाद उमरान मलिक को ठीक तरह से मैनेज नहीं कर पा रही है।

5. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पेशल जर्सी में दिखेगी दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2023 लीग स्टेज में दिल्ली कैपिटल्स का आखिरी मुकाबला 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स स्पेशल Rainbow जर्सी पहने मैदान में नजर आएगी।

6. जोफ्रा आर्चर को लेकर सुनील गावस्कर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय से चोट से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। चोट से जूझने के बाद आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में जोफ्रा आर्चर ने वापसी की थी। लेकिन आर्चर वापस से कोहनी के चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। आर्चर इस सीजन मात्र 5 ही मुकाबले खेल पाए हैं। जोफ्रा आर्चर को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को उन्हें बदले में एक रूपए भी नहीं देने चाहिए।

7. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को ड्रॉ होते नहीं देखना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का कहना है कि, फाइनल ड्रॉ पर समाप्त नहीं होना चाहिए।

8. विराट कोहली के विकेट का इंतजार हर ऑस्ट्रेलियन को है- रिकी पोंटिंग

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली वापस से फुल फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के पांचवे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने शतक जड़ा था। फाइनल से पहले रिकी पोंटिंग का कहना है कि, विराट कोहली का विकेट वह इनामी विकेट होने वाला है जिसका इंतजार हर ऑस्ट्रेलियन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान रहने वाला है।

9. विराट कोहली के शतक पर सचिन तेंदुलकर ने कही खास बात

विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले आईपीएल मुकाबले में 63 गेंदो में शतक जड़ा। आपको बता दें विराट कोहली ने आईपीएल लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले क्रिस गेल (6 शतक) की बराबरी कर ली है। विराट कोहली के शतक पर सचिन तेंदुलकर ने एक खास नोट साझा कर हुए लिखा, पहली गेंद से ही पता चल गया था कि यह उनका दिन होने वाला है।

10. केविन पीटरसन ने हेनरिक क्लासेन के शतक को बताया सर्वश्रेष्ठ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़ा। लेकिन क्रिकेट जगत में इस वक्त विराट कोहली के शतक की ज्यादा चर्चा है। केविन पीटरसन का मानना है कि हेनरिक क्लासेन का शतक ज्यादा शानदार था। क्योंकि वह बिना किसी समर्थन के एक कमजोर टीम के लिए खेल रहे थे।

close whatsapp