World Cup 2023 Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के आगे उड़े हुए हैं टीम इंडिया के रंग, लेकिन बॉलीवुड सितारों की चमक से जगमगाया नरेंद्र मोदी स्टेडियम - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के आगे उड़े हुए हैं टीम इंडिया के रंग, लेकिन बॉलीवुड सितारों की चमक से जगमगाया नरेंद्र मोदी स्टेडियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने है।

Bollywood Stars in CWC Final 2023. (Image Source: X)
Bollywood Stars in CWC Final 2023. (Image Source: X)

ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Final, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह अब तक बेहद कर साबित होते हुए नजर आ रहा है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम ने 148 रनों पर चार विकेट गंवा दिए हैं। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए दो विकेट झटके हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिया है। रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल (4), श्रेयस अय्यर (4) और विराट कोहली (54) पवेलियन लौट चुके हैं।

World Cup 2023 Final की शोभा बढ़ा रहे हैं बॉलीवुड के सितारें

अब भारत के पास केवल रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी ऐसा प्लेयर नहीं बचा है, जो बल्ले के साथ कोई खास योगदान दे पाए जिसके कारण टीम इंडिया इस समय काफी मुश्किल में नजर आ रही है। इस बीच, वर्ल्ड कप 2023 के इस महामुकाबले की शोभा में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता और कई नामी हस्तियां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची है।

यहां पढ़िए: World Cup 2023 Final, IND vs AUS: वर्ल्ड कप फाइनल में मुश्किल में हैं टीम इंडिया, लेकिन रिकॉर्ड बनाने के मामले में अब भी है सबसे आगे

ग्रह मंत्री अमित शाह से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और आइकोनिक सिंगर आशा भोंषले, योग गुरु सदगरु, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, उनकी वीफे गौरी, बेटी सुहाना और बीटा आर्यन भी मैच का लुफ्त उठाते हुए नजर आए हैं। इनके अलावा, विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, केएल राहुल की वाइफ और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, और रविंद्र जडेजा की वाइफ रीवाबा भी टीम इंडिया के लिए चीयर करते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, प्रकाश पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और सनाया कपूर भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की शोभा बढ़ाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पॉट किए गए। इन मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?