Ahmedabad में वायुसेना का गजब एयर शो देख, भारतीय टीम के खिलाड़ी रह गए दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ahmedabad में वायुसेना का गजब एयर शो देख, भारतीय टीम के खिलाड़ी रह गए दंग

वर्ल्ड कप फाइनल शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना ने किया था एयर शो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारतीय टीम का इस समय ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है, जहां टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही है। जहां टीम के 3 बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए हैं और अब विराट भी पवेलियन लौट गए हैं, वहीं मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना ने अपना पराक्रम दिखाया था और उसका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज के पास पहुंचा एक खास संदेश

वहीं फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय टीम के खेमे में एक खास चीज देखने को मिली, जो बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी हुई थी। मैच शुरू होने से ठीक पहले सचिन तेंदुलकर ने अपनी एक जर्सी विराट को गिफ्ट में दी है, साथ ही उन्होंने जर्सी के साथ एक संदेश भी विराट को लिखकर दिया है और उसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

वायुसेना ने उड़ा दिए भारतीय टीम के होश

*वर्ल्ड कप फाइनल शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना ने किया था एयर शो।
*जिसे लेकर अब ICC ने एक वीडियो किया है सोशल मीडिया पर शेयर।
*जहां मैदान पर मौजूद भारतीय टीम के खिलाड़ी ये एयर शो देख रह गए दंग।
*अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मजेदार था रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

जल्दी गिर गए थे टीम इंडिया के 3 विकेट

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने अच्छा आगाज नहीं किया था, जहां सबसे पहले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हुए थे और गिल ने इस मैच में 4 रन बनाए हैं। उसके बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिर से 47 रन बनाकर आउट हो गए, फिर बारी श्रेयस अय्यर की आई और वो 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली भी आउट हो गए हैं और अब केएल राहुल के साथ जडेजा  बल्लेबाजी कर रहे हैं। साथ ही आज के मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अंतिम 11 में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है और सेमीफाइनल वाले खिलाड़ियों के साथ दोनों कप्तान आज मैदान पर उतरे हैं।

कई बॉलीवुड सितारे देखने आए हैं आज का मैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?