KL Rahul: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राहुल के साथ होगा खेला, ENG सीरीज से हो सकती है छुट्टी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल ने किया था शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - जनवरी 10, 2025 1:33 अपराह्न

KL Rahul Rested For ENG series: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता है, इसी के साथ बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। 22 जनवरी से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज के लिए वनडे के रेगुलर विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है। केएल राहुल को आराम दिए जाने का मतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सभी 8 मैचों में ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि, अगर पंत इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्या राहुल चैंपियंस ट्रॉफी से छुट्टी हो जाएगी।
KL Rahul को इंग्लैंड सीरीज से दिया जाएगा आराम
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को घर पर इंग्लैंड के खिलाफ आठ मैचों की सफेद गेंद की सीरीज से आराम दिया जाना तय है, जिसमें पांच T20I और तीन वनडे शामिल हैं। हालांकि, सेलेक्टर्स ने राहुल को आश्वासन दिया है कि उन्हें फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाएगा। इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने TOI को बताया, “राहुल के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी जगह पक्की कर ली गई है। इसलिए, उन्हें इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया जाएगा।”
आपको बता दें कि राहुल मौजूदा समय में भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन वह वनडे मैचों में भारत के नंबर-1 विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खूब रन बनाए हैं।
केएल राहुल को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पारी का आगाज करने का मौका मिला था। इस बल्लेबाज ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और उन्होंने वहां रन बनाए थे। यही वजह थी कि राहुल को सीरीज के सभी 5 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, टीम इंडिया ने वह सीरीज 1-3 से गंवाई।