मैथ्यू कुह्नमैन ने इन दो भारतीय खिलाड़ी को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय
तीसरे टेस्ट मैच में मैथ्यू कुह्नमैन काफी सफल गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने 9 ओवर में 5 विकेट झटके।
अद्यतन - Mar 2, 2023 5:25 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज मैथ्यू कुह्नमैन ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर कुह्नमैन ने अपने बेहतरीन गेंदबाजी से सबको चौंका दिया। मैथ्यू कुह्नमैन ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के आगे भारत के बेस्ट बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका तक नहीं दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अश्विन तक इस बेहतरीन गेंदबाज के आगे कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सके।
वहीं मैथ्यू कुह्नमैन ने अपने शानदार गेंदबाजी का श्रेय भारत के दो खिलाडियों को दिया है। बता दें तीसरे टेस्ट मैच में कुह्नमैन काफी सफल गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने 9 ओवर में 5 विकेट झटके। वहीं उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को देते हुए दोनों की काफी तारीफ की।
26 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि ‘मैं जडेजा और आर अश्विन का बड़ा फैन हूं और उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखकर काफी कुछ सीख रहा हूं। पिछले कुछ सालों से उन्हें गेंदबाजी करते हुए देख रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि , ‘मैं और टॉड मर्फी शायद छह महीने पहले चेन्नई में एमआरएफ के दौरे पर आए हुए थे और उसकी बदौलत ही मैं इन मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाया हूं।
जडेजा की जमकर की तारीफ
मैथ्यू कुह्नमैन ने जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ‘जिस तरह से वह अपनी क्रीज का इस्तेमाल करते हैं और फिर जब गेंद थोड़ी पुरानी हो जाती है तो वह फिर से अपनी लेंथ पर गेंदबाजी करने लगते हैं। ‘ उन्होंने आगे कहा कि, ‘दूसरे टेस्ट से मैंने यही चीज सीखी और इस टेस्ट में उसका इस्तेमाल किया।
मैथ्यू कुह्नमैन ने जडेजा से टिप्स लेने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैंने उनसे पिछले टेस्ट के बाद कहा था कि क्या आप मुझे कोई टिप्स दे सकते हैं ? तो उन्होंने कहा था कि, हां, इस सीरीज के अंत में।