RCB फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में की बड़ी घोषणा, RR के खिलाफ ग्रीन जर्सी में खेलेंगे मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हर सीजन में एक बार इस ग्रीन जर्सी को एक मैच में जरूर पहनती है।
अद्यतन - Apr 22, 2023 6:19 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 32वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच में बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ग्रीन जर्सी पहने हुए नजर आएंगे।
फ्रेंचाइजी ने 2011 सीजन में ‘गो ग्रीन’ पहल के रूप में इस ग्रीन जर्सी को पहनने की शुरुआत की थी। वो इसके जरिए लोगों को यह बताना चाहते हैं कि पर्यावरण को और बेहतर किया जाए और ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जाएं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हर सीजन में एक बार इस ग्रीन जर्सी को एक मैच में जरूर पहनती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक तस्वीर साझा की जिसमें टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल ग्रीन जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ’23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला ‘ग्रीन मैच’ होगा। हमारी यह ग्रीन जर्सी 100% रीसाइकिल्ड (recycled) चीजों से बनी है और आप भी RCB वेबसाइट और एप के जरिए इसे अपने नाम कर सकते हैं।’
ये रहा RCB का ट्वीट:
RCB’s Green Game will be played on the 23rd of April, against Rajasthan Royals at the Chinnaswamy stadium.
Our special green jerseys are made of 100% recycled material and you can now get your hands on them, on the RCB Website and App. #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #GoGreen pic.twitter.com/E4uSUfpK2Y
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 13, 2023
पिछले कई संस्करणों से तमाम फैंस ने भी इस ग्रीन जर्सी की जमकर प्रशंसा की है। पर्यावरण को और बेहतर करने की RCB की यह पहल सभी को काफी अच्छी लगती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य और वीपी राजेश मेनन ने कहा कि, ‘RCB दुनिया की पहली कार्बन न्यूट्रल क्रिकेट टीम है और वो दुनिया के सभी लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक करती है। ‘गो ग्रीन’ सिर्फ एक पहल नहीं है बल्कि मौसम को बेहतर करने की एक प्रोत्साहित सोच है।’
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन में छह मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेंगे।