MI vs PBKS: अर्शदीप की स्टंप तोड़ गेंदबाजी ने बदल दिया मैच का रुख, पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs PBKS: अर्शदीप की स्टंप तोड़ गेंदबाजी ने बदल दिया मैच का रुख, पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया 

अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट निकाले

Mumbai Indians vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)
Mumbai Indians vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, MI vs PBKS: आईपीएल के जारी सीजन का 31वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में पंजाब ने अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर 13 रनों से जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि मैच में पंजाब से मिले 215 रनों का पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करते हुए, मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत होती है। लेकिन इस ओवर में अर्शदीप सिंह सिर्फ दो रन गंवाते है व मुंबई के दो बल्लेबाजों को आउट कर, स्टंप भी तोड़ देते हैं।

बता दें कि ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप तिलक वर्मा के डंडे तोड़ते हैं, तो एक दम इसी अंदाज में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए नेहल वढेरा को भी अर्शदीप चौथी गेंद पर स्टंप आउट करते हैं, और इस दौरान भी बीच वाला स्टंप टूट जाता है।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मैच का हाल:

बता दें कि मैच मे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

एक समय मैच में 83 रनों पर चार विकेट गंवाने वाली पंजाब ने हरप्रीत सिंह के 41 और कप्तान सैम करन के 55 रनों की मदद से एक बड़ा स्कोर मुंबई के सामने चेज करने के लिए रखा। दूसरी तरफ आपको मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो कैमरन ग्रीन व पीयूष चावला को दो-दो विकेट और अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनड्राॅर्फ व जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला।

तो वहीं पंजाब से मिले 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को जब मुंबई इंडियंस की टीम पीछा करने उतरती है तो वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 201 रन ही बना पाती है। मुंबई की ओर से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने 44, कैमरन ग्रीन ने 67  व सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं टिम डेविड 25 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। साथ ही पंजाब की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो अर्शदीप सिंह ने चार विकेट निकाले तो नाथन एलिस व लियम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।

देंखे पंजाब की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/rsnairx/status/1649839855285981185?s=20

https://twitter.com/rsnairx/status/1649839855285981185?s=20

 

close whatsapp