PAK vs NZ Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, पांचवे टी-20 मैच के लिए
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवा मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 23, 2023 5:58 pm

पाकिस्तान (PAK) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवा मुकाबला 24 अप्रैल को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी। लेकिन फिर तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए 4 रनों से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 20 अप्रैल को रावलपिंडी में खेला गया था। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन पर पहुंची थी। लेकिन फिर भारी बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा।
दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 2-1 पर है। दोनों टीमों के बीच पांचवा मुकाबला काफी ज्यादा अहम होने वाला है। पाकिस्तान पांचवा टी-20 जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पांचवा टी-20
दिन और समय- 24 अप्रैल, रात 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप
(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच टी-20 मैचों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। यहां की पिच आमतौर पर तटस्थ होती है और बल्ले और गेंद दोनों के लिए संतुलित होती है। हालांकि पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150-170 है जो यह दर्शाता है कि यह बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
पाकिस्तान (Pakistan):
सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), जमान खान, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंड (New Zealand):
चाड बोवेस, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, कोल मैकौंची, हेनरी शिप्ली, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), बेन लिस्टर, मैट हेनरी।
Suggested Playing XI for Dream 11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
मोहम्मद रिजवान, टॉम लैथम, फखर जमान, बाबर आजम, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, इमाद वसीम, शादाब खान, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, मैट हेनरी।
कप्तान- मोहम्मद रिजवान उप-कप्तान- मार्क चैपमैन
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
मोहम्मद रिजवान, टॉम लैथम, सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, चाड बोवेस, डेरिल मिचेल, फहीम अशरफ, रचिन रवींद्र, हरिस रऊफ, हेनरी शिप्ली।
कप्तान- हरिस रऊफ, उप-कप्तान- फखर जमान