ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तूफानी पारी की बदौलत RCB ने RR को दी जबरदस्त मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तूफानी पारी की बदौलत RCB ने RR को दी जबरदस्त मात

ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

RCB Beat RR By 7 runs (Pic Source-Twitter)
RCB Beat RR By 7 runs (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से मात दी। यह शानदार मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में RCB की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा।

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इस मुकाबले में विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शाहबाज अहमद भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 44 गेंदों में छह चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 16 रनों का अहम योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

काम ना आई देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद यशस्वी जयसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 34 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया और इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। ध्रुव जुरेल ने 34* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। RCB की ओर से हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज और डेविड विली ने एक-एक विकेट हासिल किया।

https://twitter.com/Arnav_tweetz/status/1650144206332243969?s=20

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1650137760794292227?s=20

close whatsapp