IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के जानें तीन अहम पॉइंट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के जानें तीन अहम पॉइंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से शिकस्त दी।

Chennai Super Kings (Photo Source: Twitter)
Chennai Super Kings (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  235 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना पाई।

चेन्नई ने 49 रनों से मुकाबला जीतकर इस सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स इस शानदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 5 जीत और 10 अंको के साथ पहले पायदान पर आ गई है। आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको मैच के तीन अहम पॉइंट्स के बारे में बताते हैं-

1. कॉनवे-रहाणे और दुबे के चलते CSK ने खड़ा किया इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई थी। डेवॉन कॉनवे ने 40 गेंदो में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली और इस सीजन का चौथा अर्धशतक भी पूरा किया।

जिसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्को की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली। शिवम दुबे ने 21 गेंदो में 50 रनों की पारी खेली। जिसके चलते टीम 235 के स्कोर तक पहुंच सकी।

2. चेन्नई सुपर किंग्स ने की शानदार गेंदबाजी

बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरूआत से ही कोलकाता पर दबाव बनाना शुरू किया। सुनील नारायण जो ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन डक पर आकाश सिंह के हाथों पहले ही ओवर में आउट हो गए। जिसके बाद दूसरे ओवर में नारायण जगदीशन एक रन पर तुषार देशपांडे के हाथों आउट हो गए।

तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा के नाम 2-2 विकेट और आकाश सिंह, मोइन अली, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स 20 विकेट में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना पाई।

3. जेसन रॉय की ताबड़तोड़ पारी गई बेकार

जेसन रॉय ने 26 गेंदो में 5 चौके और 5 छक्को की मदद से 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन वह पारी के 15वें ओवर में महेश तीक्षणा के हाथों आउट हो गए। जेसन रॉय के आउट होने के बाद रिंकू सिंह ने 33 गेंदो में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

उनके पास बड़े हिटर है- धोनी

जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, तेज गेंदबाज और स्पिनर ने अपना काम अच्छे से किया। हमने विपक्षी पक्ष पर दबाव बना कर रखा। अगर आप उनके बैटिंग ऑर्डर को देखें तो उनके पास बड़े हिटर है। लेकिन हमने चीजों का साधारण रखा।

close whatsapp