'टीम के अंदर काफी सारी दिक्कतें हैं इसलिए..'- SRH के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स को दी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘टीम के अंदर काफी सारी दिक्कतें हैं इसलिए..’- SRH के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स को दी चेतावनी

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

Mohammad Kaif Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)
Mohammad Kaif Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 24 अप्रैल को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में लगातार पांच मुकाबलों में हार के बाद दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी चेतावनी दे दी है।

दिल्ली को अब लगातार मैच जीतने पर ध्यान देना होगा- मोहम्मद कैफ

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही आईपीएल के इस सीजन में अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा पाने में नाकामयाब रही है। हैदराबाद 2 जीत और 4 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें और दिल्ली कैपिटल्स एक जीत के साथ दसवें स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में मजबूती बनाने के लिए टीम को अब आगामी हर मुकाबलों में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। मोहम्मद कैफ ने मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स को अपने रणनीतियों पर काम करने की जरूरत है।

मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘दिल्ली को अपने टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान देने की जरूरत है। इस टीम को अपने रणनीतियों को वापस से सोचने की जरूरत है। टीम के अंदर काफी सारी दिक्कतें है, और खिलाड़ियों का मनोबल भी थोड़ा टूटा हुआ नजर आ रहा है। अब दिल्ली कैपिटल्स को सारी चीजों को भूलकर लगातार मुकाबले जीतने पर ध्यान देना होगा जो कि नामुमकिन काम नहीं है।’

हैरी ब्रूक ने आईपीएल में मैच्योरिटी दिखाई है- इरफान पठान

सनराइजर्ज हैदराबाद पेपर पर एक मजबूत टीम लगती है, टीम की बल्लेबाजी ऑर्डर हैरी ब्रूक के चलते काफी ज्यादा मजबूत है। हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। लेकिन उसके बाद वह कुछ मुकाबलों में अच्छे नजर नहीं आए।

इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को लेकर बात करते हुए कहा, ‘हैरी ब्रूक के पास काफी सारे शॉट है, उसने आईपीएल में अब तक अपने पारियों से मैच्योरिटी दिखाई है। जितना वह आईपीएल में खेलेंगे उतना वो स्पिन के खिलाफ अच्छे होते जाएंगे।’

close whatsapp