मैंने धोनी को ज्यादा गेंदबाजी तो नहीं की लेकिन जितनी भी की उसमें उनका विकेट अपने नाम जरूर किया: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैंने धोनी को ज्यादा गेंदबाजी तो नहीं की लेकिन जितनी भी की उसमें उनका विकेट अपने नाम जरूर किया: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक 214 IPL मैचों में 135.71 के स्ट्राइक रेट से 5039 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings. (Photo: IANS)

महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया है और 5 बार रनर-अप रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी अभी तक उनकी कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

सिर्फ कप्तानी ही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी भी काफी अच्छी की है। उन्होंने अभी तक 214 IPL मैचों में 135.71 के स्ट्राइक रेट से 5039 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका जवाब नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि उसके बावजूद हम धोनी को IPL में खेलते हुए देखते हैं।

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसे IPL कप्तान है जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हरभजन सिंह ने दोनों ही कप्तानों के खिलाफ खेला है और उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना थोड़ा ज्यादा मुश्किल है।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हरभजन सिंह ने कही यह बात

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, ‘रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल है। मैंने धोनी को ज्यादा गेंदें नहीं फेंकी लेकिन जितनी भी की है उसमें मैंने उन्हें आउट किया है। आखिरी के 3 ओवर में धोनी काफी खतरनाक साबित हो जाते हैं और उस समय तक मेरे काफी ओवर्स भी खत्म हो जाते थे।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उनके पास क्लास है। धोनी ज्यादातर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं लेकिन अगर रोहित शुरुआत से अंत तक बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उनसे अच्छा खिलाड़ी और कोई नहीं है।’

रोहित शर्मा ने अभी तक 233 IPL मुकाबलों में 130.22 के स्ट्राइक रेट से 6058 रन बनाए हैं जिसमें 41 अर्धशतक और एक शतक भी मौजूद है।

close whatsapp