इरफान पठान ने उठाए दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पर सवाल, कहा- बल्लेबाजों ने बेहद खराब शॉट खेले - क्रिकट्रैकर हिंदी

इरफान पठान ने उठाए दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पर सवाल, कहा- बल्लेबाजों ने बेहद खराब शॉट खेले

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को लेकर भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने कई सवाल उठाए हैं।

Irfan Pathan And Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)
Irfan Pathan And Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रनों से मात दी। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने की।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। दिल्ली की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाज काफी परेशान नजर आए। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की भी शुरुआत बेहद खराब रही थी।

यह हमें बार बार देखने को मिल रहा है- इरफान पठान 

बता दें दिल्ली ने अपने 3 विकेट काफी जल्दी खो दिए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को लेकर भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने कई सवाल उठाए हैं। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, यह हमें बार-बार देखने को मिल रहा है। यह सिर्फ इस मैच की बात नहीं है, आप फिल साल्ट के खिलाफ गेंदबाजी को समझ सकते हैं। यह पहला ओवर था, स्विंग थी, नई गेंद थी और भुवनेश्वर कुमार का अनुभव था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, टी नटराजन ने अच्छी गेंदबाजी की क्योंकि वह आमतौर पर गेंद को अंदर नहीं डालते वह उसे दूर ले जाते हैं। सीम भी फाइन लेग की तरफ थी, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। वाशिंटन सुंदर के ओवर में तीन विकेट गिरे। पहले डेविड वार्नर आउट हुए, फिर सरफराज खान ने हवा में शॉट खेला और तीसरा विकेट अमन खान का कब गिरा, पता ही नहीं चला।

इरफान पठान ने कहा कि, वार्नर और सरफराज दोनों ही स्वीप शॉट खेलते हैं लेकिन जब एक विकेट गिर जाता है तो आप हवा में शॉट नहीं खेल सकते। लेकिन इन खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं किया। बता दें इस मैच में दिल्ली की लड़खड़ाती हुई पारी को अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने संभाला था।

close whatsapp