ये क्या! विराट के साथ फाफ भी कर रहे अनुष्का शर्मा के साथ Chill - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या! विराट के साथ फाफ भी कर रहे अनुष्का शर्मा के साथ Chill

फाफ और विराट की जोड़ी ने इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है।

Virat Kohli, Faf Du Plessis and Anushka Sharma (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli, Faf Du Plessis and Anushka Sharma (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 7 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी की बात की जाए तो टीम की ओर से अभी तक विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक तस्वीर साझा की जिसमें विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को साथ में काफी चिल (Chill) मोड में देखा जा सकता है। फाफ और विराट की जोड़ी ने इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘सबसे बेहतरीन बैंड IPL का- फ्रेश लाइम सोडा।’

ये रहा RCB का ट्वीट:

इन तीन बल्लेबाजों के अलावा मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने गेंदबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आने वाले मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को और भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि उस मैच में भी RCB ने जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब अपना अगला मैच 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इस समय गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में मैच खेला जा रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका की बात की जाए तो इस समय चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 7 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में अभी तक 7 मैचों में 2 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

close whatsapp