GT vs RCB: गुजरात की गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस पस्त, 55 रनों से टाइटंस ने जीता मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs RCB: गुजरात की गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस पस्त, 55 रनों से टाइटंस ने जीता मैच 

शुभमन गिल ने खेली 56 रनों की शानदार पारी

Gujarat Titans vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter/IPL)
Gujarat Titans vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter/IPL)

IPL 2023, GT vs RCB: आईपीएल 2023 का 35वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में गुजरात ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में 55 रनों से हरा दिया है।

गौरतलब है कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी मे कमाल का प्रदर्शन करने के चलते गुजरात टाइटंस को जीत मिली है। तो वहीं इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उसके 7 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी के करने का फैसला किया, जो उनके लिए एक दम गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।

गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी शुभमन गिल ने खेली, तो डेविड मिलर ने 46 व अभिवन मनोहर ने 42 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर आपको मुंबई की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो पीयूष चावला ने दो विकेट निकाले तो अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनड्राॅर्फ, राइली मेरिडिथ व कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।

तो वहीं गुजरात से मिले 208 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करती हुई मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई और मैच को 55 रनों से गंवा दिया। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी नेहल वढेरा ने खेली, तो कैमरन ग्रीन ने 33 और सूर्यकुमार यादव ने 23 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर आपको गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट निकाले तो राशिद खान और मोहित शर्मा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट हार्दिक पांड्या भी लेने में कामयाब रहे।

देंखे गुजरात की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/gujarat_titans/status/1650921593764446208?s=20

https://twitter.com/rini2022das/status/1650924099773005825?s=20

 

close whatsapp