पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी को ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट बताते हुए बड़ी बात बोल गए दिग्गज केविन पीटरसन
ऋषभ पंत ने बीसीसीआई की निगरानी में NCA बैंगलोर में रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अद्यतन - अप्रैल 26, 2023 3:35 अपराह्न

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। ऋषभ पंत को कई सारी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है, वह मैदान में कब तक वापसी कर पाएंगे इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में ऋषभ ने NCA बैंगलोर में रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लेकिन ऋषभ इस साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से लगभग बाहर नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लबेाज जितेश शर्मा आईपीएल 2023 में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच क्रिकेट कमेंटटेटर केविन पीटरसन का मानना है कि जितेश शर्मा के रूप में भारतीय टीम को ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट मिल चुका है।
जीतेश शर्मा को लेकर केविन पीटरसन ने कही यह बात
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने आईपीएल के इस सीजन के अब तक 7 मैचों में 145 रन बना चुके हैं। केविन पीटरसन के मुताबिक जितेश टीम इंडिया में ऋषभ पंत को रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं।
केविन पीटरसन ने Betway में अपने कॉलम में लिखा है, ‘भारत के पास ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट हैं। जीतेश शर्मा पंजाब किंग्स के विकेटकीपर एक खास खिलाड़ी है। मुझे लगता है वो वह खिलाड़ी हैं, जो ऋषभ पंत को टीम में रिप्लेस कर सकते हैं। अगर ऋषभ लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहते हैं। मुंबई के खिलाफ 7 गेंदो में 25 रनों की पारी जिसमें 4 छक्के शामिल थे वह मैच विनिंग प्रदर्शन था।’
लगातार हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कर ली है वापसी
ऋषभ पंत के इंजरी के चलते डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। एक बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर टीम में बड़ा योगदान दे रहे थे। लेकिन टीम को शुरूआती लगातार पांच मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी थी।
पांच मुकाबलों में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में 7 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली शानदार खेल दिखाते हुए जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।