विराट कोहली को अब जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी अगर RCB को प्लेऑफ में पहुंचना है तो: हरभजन सिंह - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को अब जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी अगर RCB को प्लेऑफ में पहुंचना है तो: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह की मानें तो अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को IPL 2023 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो विराट कोहली को अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है।

Harbhajan Singh and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Harbhajan Singh and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

इस समय बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 36वां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

हालांकि मुकाबले से पहले भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया। हरभजन सिंह की मानें तो अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को IPL 2023 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो विराट कोहली को अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है। बता दें, RCB की ओर से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। पूर्व खिलाड़ी की मानें तो कोहली और फाफ की ओपनिंग जोड़ी को अच्छा प्रदर्शन करना बहुत ही जरूरी है।

RCB बनाम KKR मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘विराट कोहली को अब जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी अगर RCB को ऊपर रखना है तो। उनकी और फाफ की साझेदारी बेहद जरूरी है। दोनों ही समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और यह बात RCB को भी पता है।

विराट कोहली को आउट करना हमेशा ही काफी मुश्किल रहा है: इमरान ताहिर

इस बातचीत के दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर भी वहां मौजूद थे और उन्होंने विराट कोहली के जबरदस्त फॉर्म की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विराट कोहली को आउट करना काफी मुश्किल है और वो RCB के सबसे मजबूत पहलू हैं।

इमरान ताहिर ने कहा कि, ‘कोहली के पास क्लास है। मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है कि उनका विकेट अपने नाम कर पाऊं। मैं चाहता हूं कि वो IPL में बहुत रन बनाएं। उनकी टीम को भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी और विराट को विकेट में थोड़ा लंबा रखना बेहद जरूरी है।’

close whatsapp