लगता है श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट छोड़, बॉलीवुड में जाने का पूरा मन बना लिया है अब! - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगता है श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट छोड़, बॉलीवुड में जाने का पूरा मन बना लिया है अब!

श्रेयस अय्यर का नया लुक आया सोशल मीडिया पर सामने।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण IPL 2023 का हिस्सा नहीं हैं, इस लिस्ट में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम भी आता है और वो भी चोटिल होने के चलते एक बार फिर से IPL नहीं खेल पाए। ऐसे में इस खिलाड़ी के पास काफी समय है और अय्यर आए दिन सोशल मीडिया पर, फैन्स के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते ही रहते हैं।

WTC 2023 का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर

दूसरी ओर IPL के बाद टीम इंडिया को जून महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2023 का फाइनल भी खेलना है, लेकिन इंग्लैंड में होने वाले इस फाइनल में श्रेयस अय्यर सहित कई प्रमुख खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे और हाल ही में उन्होंने अपने बैक की सर्जरी करवाई है।

‘एक्टर’ श्रेयस अय्यर से नहीं मिले क्या आप?

*श्रेयस अय्यर का नया लुक आया सोशल मीडिया पर सामने।
*Aalim Hakim ने दिया है अय्यर को ये नया हेयरकट।
*जहां तस्वीर में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं श्रेयस।
*फिलहाल चोट के कारण अय्यर कुछ समय के लिए रहेंगे क्रिकेट से दूर।

श्रेयस अय्यर का ये पोस्ट हो रहा है काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

बिना अय्यर कैसा है KKR टीम का हाल?

वहीं इस बार अय्यर के ना होने के बाद नीतीश राणा KKR टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम का प्रदर्शन ज्यादा दमदार नहीं रहा है और KKR का प्लेऑफ में जगह बनाना काफी ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।

रिंकू सिंह रहे इस सीजन के लिए टीम के हीरो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

close whatsapp