विराट कोहली ने अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर की साझा, गणित के मार्क्स देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर की साझा, गणित के मार्क्स देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गणित विषय उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। वो खुद कई लोगों के आदर्श बन चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विराट कोहली अपने स्कूल के दिनों में पढ़ाई में इतने अच्छे नहीं थे?

जी हां, हाल ही में भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट की तस्वीर साझा की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘यह कितना अजीब है कि चीजें जो आपकी मार्कशीट में सबसे कम दिखाई देती हैं, वो आपके चरित्र में सबसे अधिक होती हैं.#LetThereBeSport’.

विराट कोहली ने 10वीं क्लास 2004 में दिल्ली के सेवियर कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल, पश्चिम विहार नई दिल्ली से पास किया है। कोहली की मार्कशीट से पता चलता है कि 10वीं क्लास में उनके 69% मार्क्स थे। 10वीं क्लास में उनके कुल 6 सब्जेक्ट थे, जिसमें अंग्रेजी में 83, हिंदी में 75, गणित में 51, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी साइंस में 58 अंक मिले थे। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

यह रही तस्वीर:

Virat Kohli Marksheet (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli Marksheet (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गणित विषय उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। वह 10वीं के बाद ही इसे छोड़ने वाले थे। वह सोचते थे कि आखिर गणित पढ़ने से किसी को क्या मिलता है। बता दें, गणित सब्जेक्ट में उन्हें कुल 51 नंबर मिले थे।

फिलहाल विराट कोहली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उनको आगामी सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगा। कोहली इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

कोहली ने 223 मुकाबलों में 6,624 रन बनाए हैं। आगामी सीजन में भी वो धुआंधार बल्लेबाजी करना चाहेंगे और अपनी टीम को पहला IPL कप जिताने को देखेंगे।

close whatsapp