SL vs IRE: गाले टेस्ट में कर्टिस कैंपर को धनंजय डी सिल्वा ने शानदार कैच पकड़ दिखाया पवेलियन का रास्ता
तीसरे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका ने 77 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Apr 26, 2023 7:16 pm

SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गाले में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के दूसरे दिन श्रीलंका टीम के हरफनमौला खिलाड़ी धनजंय डी सिल्वा ने एक शानदाक कैच पकड़ा आयरिश बल्लेबाज कर्टिस कैंपर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
बता दें कि धनजंय द्वारा ये कैच पकड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई है। गौरतलब है कि मैच आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने पहले दिन 90 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए।
तो वहीं मैच के दूसरे दिन आयरिश टीम ने कर्टिस कैंपर और पाॅल स्टर्लिंग के शानदार शतक की मदद से श्रीलंका के सामने पहली पारी में 492 रनों का कुल स्कोर रखा। लेकिन खेल के दूसरे दिन धनजंय डी सिल्वा का कैच चर्चा का विषय बना रहा। गौरतलब है कि मैच में कर्टिस कैंपर ने 229 गेंदों में 111 रनों की शानदार पारी खेली।
देंखे धनजंय डी सिल्वा द्वारा शानदार कैच लेने की वीडियो
श्रीलंका बनाम आयरलैंड दूसरा टेस्ट मैच, तीसरे दिन का हाल:
बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेल के तीसरे दिन की समाप्ति पर मेजबान टीम श्रीलंका ने 77 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की ओर से पहले विकेट के लिए निशान मधुशंका और कप्तान दिमुथ करूणारत्ने की बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली, दोनों ने पहले विकेट के लिए 228 रन जोड़ टीम को मजबूत शुरूआत दी।
हालांकि करूणारत्ने 133 गेंदों में 115 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें कैर्टिस कैंपर ने कैच आउट कराया। तो वहीं दिन की समाप्ति पर क्रीज पर इस समय निशान मधुशंका 149 और कुशल मेंडिस 83 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।