जब विकेट लेने के बाद पुष्पा फिल्म के गाने पर नाचने लगे ड्वेन ब्रावो... - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब विकेट लेने के बाद पुष्पा फिल्म के गाने पर नाचने लगे ड्वेन ब्रावो…

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कर रहे थे ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी।

Dwayne Bravo And Allu Arjun (Image Credit- Twitter And Youtube)
Dwayne Bravo And Allu Arjun (Image Credit- Twitter And Youtube)

इन दिनों दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों पर पुष्पा फिल्म का बुखार चढ़ा हुआ है, जिसकी गिरफ्त में अब वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो आ गए हैं। वहीं ब्रावो ने तो बीच मैच में कुछ ऐसा कर दिया है कि उनका वीडियो तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है, साथ इस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस फिल्म के गाने को लेकर एक वीडियो बनाया है। इससे पहले सुरेश रैना, जडेजा, वॉर्नर सहित कई खिलाड़ी इस फिल्म के डायलॉग और डांस के वायरल वीडियो बना चुके हैं।

ड्वेन ब्रावो पर भी चढ़ा पुष्पा फिल्म का बुखार,अल्लू अर्जुन की तरह मैदान पर नाचने लगे

हाल ही में आई अल्लू अर्जुन की सुपर हिट फिल्म पुष्पा के गाने और डायलॉग कमाल के हैं, जिसे देखते हुए क्रिकेटर भी इसे कॉपी करने में लगे हैं। इसकी शुरूआज जडेजा ने की थी, जिसके बाद धवन ने भी इस फिल्म के डायलॉग पर रील बना डाली। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर भी शुरू हो गए और वो तो अब हर दिन नई-नई वीडियो इस फिल्म को लेकर डाल ही रहे हैं।

*ब्रावो ने विकेट लेने के बाद किया Srivalli गाने का स्टेप।
*बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कर रहे थे ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी।
*साथ ही ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने की रील भी की है साझा।
*जिसपर कई क्रिकेटरों के आ चुके हैं काफी मजेदार कमेंट भी।

ब्रावो ने कुछ ऐसे किया

इंस्टाग्राम पर भी डाली है इस खिलाड़ी ने एक रील

वॉर्नर के वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने खुल किया था कमेंट

वहीं इससे पहले डेविड वॉर्नर ने भी इस गाने पर डांस की एक रील इंस्टग्राम पर साझा की थी, जिसपर खुल अल्लू अर्जुन ने कमेंट किया था और शानदार बताया था। साथ ही इससे पहले अल्लू ने धवन की रील पर भी एक ऐसा ही कमेंट किया था, जिसपर शिखर ने उन्हें फिल्म की सफलता पर बधाई दी थी।

close whatsapp