‘मैंने तीनों फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला…’- चोटिल जोफ्रा आर्चर ने अपने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला
चोट के चलते एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं जोफ्रा आर्चर।
अद्यतन - अप्रैल 27, 2023 2:46 अपराह्न

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय से चोट से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। जोफ्रा आर्चर इस वक्त आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है, लेकिन इंजरी के चलते वो सीजन में अब तक मात्र दो ही मैच खेल पाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर ने वापसी की थी लेकिन वह वापस से चोटिल हो गए।
गौरतलब है कि, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से एशेज सीरीज शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, वो एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। हाल ही में जोफ्रा आर्चर ने तीनों फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मुझे वर्कलोड को संभालना होगा- जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर की इंजरी इस वक्त उनके करियर को लेकर सवाल खड़ा कर रही है। लेकिन जोफ्रा आर्चर का कहना है कि चोटों से घिरे रहने के बावजूद भी उन्होंने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला नहीं लिया है। जोफ्रा आर्चर ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘यह एक बहुत बड़ा साल है, मुझे लगता है कि सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ है। अगर मैं आईपीएल में सफल हो जाता हूं तो मैं एशेज में खेलने के लिए अच्छी स्थिति में रहूंगा और फिर इसके साथ बाकी चीजें भी होंगी।’
जोफ्रा आर्चर ने आगे कहा, ‘मैं अभी भी ज्यादा से ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैंने वास्तव में अभी तक किसी भी फॉर्मेट को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा है। मुझे एक साल का समय चाहिए जिसके बाद देखना होगा कि मेरा शरीर कैसा महसूस कर रहा है। मुझे कम से कम एक साल के लिए अपना वर्कलोड संभालना पड़ेगा। और यह मेरे साथ बिल्कुल ठीक है। मेरे पास जितना भी क्रिकेट उपलब्ध हैं मैं उसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं।’
इंजरी के बाद वापसी करते हुए जोफ्रा आर्चर अब तक कमाल दिखा पाने में नाकामयाब रहे हैं। लेकिन अपनी सुधार से जोफ्रा आर्चर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। ‘अब तक सब कुछ जैसा भी रहा है मैं इस बात से खुश हूं, यह अभी भी बहुत कठिन है, वापस आना और उम्मीदों और इसके साथ आने वाली हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश करना। लेकिन मेरा अनुभव सच में बहुत अच्छा रहा है।’