कप्तान जडेजा बायो बबल तोड़ किस बच्चे के पास पहुंच गए?
अभ्यास के दौरान कप्तान जडेजा ने दिखाया बड़ा दिल।
अद्यतन - Apr 30, 2022 11:50 am

चेन्नई टीम के कप्तान जडेजा IPL के इस सीजन को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे, जहां पहली बार टीम की कप्तानी करते हुए जडेजा फ्लॉप हो गए। फैन्स को चेन्नई के नए कप्तान जडेजा से काफी उम्मीद थी, लेकिन ये उम्मीद महज उम्मीद ही बनकर रह गई और टीम सिर्फ जीत की तलाश में रही। लेकिन इस बीच सर जडेजा ने ऐसा काम कर दिया है, जिसे देख आपको भी काफी अच्छा महसूस होगा और पता चलेगा की जडेजा कितने जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी हैं।
कप्तान जडेजा ने बायो बबल को ताक पर रख दिया!
लीग शुरू होने से पहले जडेजा ने एक बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कप्तानी में कोई परेशानी आएगी तो वो धोनी के पास पहुंच जाएंगे। वहीं हुआ भी कुछ ऐसा ही, आधा सीजन निकल चुका है और हर मौके पर टीम की कप्तानी धोनी ही करते नजर आते हैं। जडेजा जरूर टॉस के लिए जाते हैं लेकिन धोनी ही काफी चीजों को संभालते हैं, वहीं अब चेन्नई टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो चुके हैं और ऐसे में टीम अब नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
*अभ्यास के दौरान कप्तान जडेजा ने दिखाया बड़ा दिल।
*एक बच्चे के लिए जडेजा ने गेंद पर किया अपना साइन।
*उसके बाद जडेजा ने उस गेंद को छोटे फैन तक पहुंचा दिया।
*CSK टीम ने सोशल मीडिया पर खुद साझा किया ये वीडियो।
छोटे फैन को कुछ ऐसा किया कप्तान ने खुश
टीम रही है इस बार पूरी तरह फ्लॉप
वहीं दूसरी ओर चेन्नई टीम के लिए 2022 का सीजन काफी खराब रहा, जहां टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। वहीं चेन्नई टीम ने अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 2 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है।