भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने बस में मचाया हंगामा!
युजी चहल ने शेयर की थी एक इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - Jul 5, 2022 3:17 pm

सीनियर भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच खेल रही है, वहीं दूसरी ओर युवा भारतीय टीम अभ्यास मैच पर फोकस कर रही है और सफेद गेंद से क्रिकेट खेल रही है। इस बीच इन युवा खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो टीम बस का है।
युवा खिलाड़ियों को लगातार भारतीय टीम में मिल रहे हैं मौके
दूसरी ओर टीम भारतीय टीम में अब युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके मिल रहे हैं, जिससे ये साफ हो गया है कि अब BCCI भविष्य की टीम बनाने पर फोकस कर रही है।
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने बस में किया बवाल!
*युजी चहल ने शेयर की थी एक इंस्टा स्टोरी।
*इस इंस्टा स्टोरी के वीडियो में नजर आ रहे हैं युवा खिलाड़ी।
*भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फौज कर रही है मस्ती।
*इशान किशन, राहुल त्रिपाठी, आवेश खान गा रहे थे गाना।
इंस्टा रील पर भी एक नजर
भारतीय टीम से हुआ कई खिलाड़ियों का डेब्यू
दूसरी ओर भारतीय टीम से हाल ही में कई युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है, जिसमें आवेश खान, उमरान मलिक सहित कई नाम शामिल है। साथ ही आगे भी राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
हार्दिक हुए कप्तानी में पास
दूसरी ओर आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, जहां 2 मैचों की टी-20 सीरीज पर टीम इंडिया ने अपना कब्जा किया। साथ ही इसके बाद कप्तान हार्दिक की जमकर तारीफ भी हुई।
फिलहाल अभ्यास मैच खेल रहे हैं युवा खिलाड़ी
दूसरी ओर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों को इस समय अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल रहा है और वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अहम है।